मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान के घर पर रविवार को सुबह दो लोगों द्वारा फायरिंग की घटना में लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर शामिल थे। हमलावरों ने सलमान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के सदस्यों ने अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि गुरुग्राम के कालू नाम का आरोपी इस मामले में शामिल है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि बाइक पर दो व्यक्ति सलमान के घर के सामने नजर आ रहे हैं। वीडियो में बंदूक तीन बार डिस्चार्ज होते हुए दिखाई दे रही है। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा है और दूसरा अभिनेता के घर पर गोलियां चलाता है। जानकारी के मुताबिक दोनों हमलावर बाइक छोड़कर मुंबई से भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

