Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेरठ पूर्व विधायक के भतीजे सहित परिवार के 7 लोग राजस्थान में हुए सड़क हादसे में जिंदा जले

सीकर। फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार सात लोग जिंदा जल गए। बताया जाता है कि कार में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार पुल पर कार अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर रामप्रताप बिश्नोई ने जानकारी देते हुए कहा कि कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। ये लोगों सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार सवार मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद फतेहपुर शेखावाटी पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। मेरठ से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के भतीजे हार्दिक बिंदल समेत परिवार के 7 सदस्यों की मौत सड़क हादसे में हो गई है।
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र शारदा रोड स्थित शिवशंकरपुरी का रहने वाला यह परिवार जिसमें मरने वालों में नीलम गोयल पत्नी मुकेश गोयल, आशुतोष गोयल पुत्र मुकेश गोयल निवासी शारदा रोड मेरठ, मंजू बिंदल पत्नी नरेंद्र बिंदल, हार्दिक बिंदल (35) पुत्र नरेंद्र, स्वाति बिंदल पत्नी हार्दिक, दीक्षा पुत्री हार्दिक (4) और दीक्षा की 2 साल की बहन कार में थी।
खाटू श्याम के दर्शन करने गया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *