मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तालडा में एक मकान की छत गिरने से भीषण हादसा हुआ है, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मार्केट के लेंटर उठाने का कार्य किया जा रहा था। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं, मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है, बताया जा रहा है कि एक मकान के लेंटर को ऊपर उठाने का काम चल रहा था। इस हादसे की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य तेज कराया।जिसमें 15 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया। मलबे में से दो व्यक्ति के शव के बाहर निकाला गया है। इस घटना में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद दिल्ली से एनडीआरएफ की टीम ने यहां पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग किया। एडीजी ध्रुवकांत के साथ डीएम और एसएसपी देर रात तक जमे रहे। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और मंत्री डा संजीव बालियान ने भी मौके का जायजा लिया। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ ध्रुवकांत ठाकुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अजय साहनी महोदय, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अरविंद मलप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह घटनास्थल पर मौजूद हैं । NDRF की 02 टीम तथा SDRF की 01 टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल एवं स्थानीय लोगों की सहायता से लगातार राहत / बचाव कार्य किया जा रहा है । वर्तमान में 15 मजदूरों को मलबे से निकाल लिया गया है । घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहाँ पर दौराने उपचार एक घायल की मृत्यु हो गयी ।

