मुजफ्फरनगर । चुनाव प्रचार को गति प्रदान करने के साथ आज बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की जनसभा पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। मायावती की सभा जहां बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति की राजनीतिक तय करेगी वहीं यह भी सुनिश्चित करेगी कि चुनाव के नतीजे में बसपा की भूमिका भाजपा के लिए किस तरह नुकसानदायक साबित होने वाली है। भाजपा जहां इस समय अंदरूनी कलह से जूझ रही है वहीं उसके लिए बहुजन समाज पार्टी का दलित और पिछड़े वर्ष का वोट बैंक बड़ी समस्या पैदा कर रहा है। बसपा की निगाह दलित, पिछड़ा तथा मुस्लिम वोट पर हैं। चुनाव के अंतिम दौर में मायावती मुजफ्फरनगर में चुनावी सभा करने जा रही हैं। इसके लिए तमाम तैयारी पूरी हो चुकी हैं और सभी राजनीतिक दलों की निगाह इस पर लगी हुई हैं।
Author: Taja Report
Views: 18


