Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर फर्जी सिम और फर्जी बैंक खातों के साईबर क्राइम करने वाले 5 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । एस0ओ0जी0 व थाना जानसठ पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा भारत से सिम कार्ड खरीदकर विदेश भेजकर अर्तराष्ट्रीय साइबर अपराध करने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार किए गए। अभियुक्तगण के कब्जे से 119 सिम कार्ड, 13 पासबुक, 10 चेक बुक, 18 ए0टी0एम, 08 फर्जी आधार कार्ड व 31000/- रुपये नगद बरामद किए गए।
जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषक सिंह निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ राम आशीष यादव एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/प्रभारी थाना जानसठ के कुशल पर्यवेक्षण मे दिनांक 12.04.2024 को एस0ओ0जी टीम व थाना जानसठ पुलिस की टीम द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुए भारत से सिम कार्ड खरीदकर विदेश भेजकर अर्तराष्ट्रीय साइबर अपराध करने वाले 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे सेे 119 सिम कार्ड, 13 पासबुक, 10 चेक बुक, 18 ए0टी0एम, 08 फर्जी आधार कार्ड व 31000/- रुपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मुखबिर खास द्वारा सूचना दी की कुछ साईबर अपराधी गावं के लोगो को लालच देकर उनसे आईडी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि लेकर भारी संख्या मे फर्जी सिम कार्ड को खरीद कर साईबर अपराध के लिए ऊंची कीमत लेकर दुबई भेज रहे है। जिस पर उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया तथा साथ ही थाना जानसठ पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर 05 अभियुक्तगण को काठका गंगनहर पुल से गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
*1.* तनवीर पुत्र इसराईल निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* शौकीन पुत्र जमशेद अली निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* रिजवान पुत्र मौ0 उमर निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* खुशनसीब पुत्र वलेदीन नि0 ग्राम काटका थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*5.* विजय पुत्र रामचन्द्र प्रजापति नि0 न्यु फ्रडेंस कालोनी, दिल्ली।

*बरामदगीः-*
✅ 119 सिम कार्ड।
✅ 13 पासबुक।
✅ 10 चेक बुक।
✅ 18 ए0टी0एम कार्ड।
✅ 08 फर्जी आधार कार्ड।
✅ 31,000/- रुपये नगद बरामद।
प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग गांव के भोले-भाले लोगो को पैसो का लालच देकर उनकी आईडी का प्रयोग कर एयरटेल कम्पनी के नए सिम कार्ड खरीदते है, जिन्हे हम लोग तावली निवासी तनवीर, आरिफ, पंकज, इकरार, तामिल, नौशाद, दिलशाद, मोनिष, आदि को 1000 से लेकर 1500 सौ रु0 प्रति सिम के हिसाब से बेच देते है। अभियुक्त तनवीर ने बताया कि हम लोग इनसे सिम खरीद कर तालिब के माध्यम से सिम कार्डो को स्कैनिंग से बचाने के लिये सिमो को अलग-अलग कार्बन पेपर में पैक करके लोअर और पेन्ट की लास्टिक की जगह पर छिपाकर लोअर या पेन्ट को डिब्बे में पैक करके तथा बैंको की अन्य प्रान्तो की शाखाओ में फर्जी अकाउन्ट खुलवाकर उनकी पासबुक व चैकबुक को भी कोरियर के माध्यम से अफसर पुत्र शेरजान वाजिद पुत्र मतलूब व इमरान पुत्र गबरू नि0गण ग्राम तावली थाना शाहपुर के पास दुबई भेज देते है जिसका उपयोग वह लोग साइबर अपराध से भारी मात्रा मे अवैध धन अर्जित करने के लिए करते है। हम लोगो द्वारा अब तक लगभग 6000 सिम लोगो से खरीद कर दुबई भेेजे जा चुके है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *