मुजफ्फरनगर । लोकसभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र मंसूरपुर स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियो की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मतदाताओं से वार्ता कर मतदान हेतु प्रेरित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र मंसूरपुर स्थित मतदान केन्द्रों (प्राथमिक विद्यालय व नवजागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम पुरबालियान) का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान हेतु मतदान केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने, मतदान केन्द्र के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, बिजली व पानी की उचित व्यवस्था, मतदान केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्र एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने तथा मतदान केन्द्र तक सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने तथा दिव्यांगो हेतु रैंप बनाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी के रुकने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ प्रकाश एवं पेयजल, शौचालयों, स्नानागार आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिये सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही द्वारा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान कराने, जनपद में भयमुक्त माहौल बनाने तथा चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने के उद्देश्य से मतदान केन्द्र के आस-पास व्यक्तियों से वार्ता की गयी तथा पूर्व के चुनावों से सम्बन्धित उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, साथ ही महोदय द्वारा सभी को लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान निर्भीक होकर मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली यतेन्द्र सिंह नागर सहित अन्य पुलिस अधीकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


