इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सात बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, क्योंकि वह उन्हें खाना खिलाने में असमर्थ था। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक मजदूर सज्जाद खोखर ने अपनी 42 वर्षीय पत्नी और आठ महीने से 10 साल की उम्र के बीच की चार बेटियों और तीन बेटों सहित अपने सात बच्चों की हत्या कर दी। हत्या मुजफ्फरगढ़ जिले के अलीपुर में की गई थी। सज्जाद को वित्तीय तनाव के कारण “मानसिक रूप से परेशान” घोषित किया गया था। पंजाब पुलिस के मुताबिक सज्जाद अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ अपने परिवार की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सज्जाद ने हत्या करने के कुछ ही घंटों बाद सरेंडर कर दिया।
Author: Taja Report
Views: 38

