मुजफ्फरनगर । संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति द्वारा व्यापारी सम्मेलन सफल बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की एक बैठक अध्यक्ष संजय मिश्रा के नवीन मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई,बैठक में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक कंसल वं संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल उपस्थित हुए
बैठक की अध्यक्षता संजय मिश्रा व संचालन राकेश त्यागी द्वारा किया गया,बैठक में पूर्व विधायक अशोक कंसल द्वारा कल शनिवार,साय 7 बजे,भारतीय जनता पार्टी द्वारा आशीर्वाद बैंकट हॉल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया,
व्यापार संगठन के मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व राकेश त्यागी ने कहा कि राष्ट्र सेवा में व्यापारी की अहम भूमिका है,संजय मिश्रा व बलविंदर सिंह ने कहा कि
व्यापारी की कोई जाति नहीं होती जो व्यापार करता है व्यापारी समाज का कहलाता है व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों को भारी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सम्मिलित होना है,बैठक में संयोजक सुरेंद्र मित्तल,शिवकुमार सिंहल,सचिन शर्मा,देव भारद्वाज,दीपक शर्मा,नमन कुछल,तरुण मित्तल,अमन कुछल, अमूल सिंघल,सचिन वर्मा,विकास गोयल,ख्याली शर्मा,कपिल गर्ग, सुमित गुप्ता,निकुंज त्यागी,गौरव गर्ग,शुभम गर्ग,सौरभ जैन,पुष्कर गर्ग,गोपाल गर्ग,सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे


