मुजफ्फरनगर । आखिरकार समाजसेवी निधिष राज गर्ग की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई दुखद मृत्यु का औपचारिक ऐलान देर शाम कर दिया गया।
इससे पूर्व सुबह गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां परिजनों ने एक बार उनके निधन की सूचना दी थी। बाद में चिकित्सकों ने उनके वेंटिलेटर पर होने और उम्मीद की किरण की आस जताई थी। यह आशा की किरण भी देर शाम टूट गई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह नई मंडी श्मशानघाट पर सुबह नौ बजे होगा।
सुबह करीब 10ः00 बजे थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नितिश राज गर्ग पुत्र मोहन लाल गर्ग उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी मौ0 नई मण्डी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा अपने मेडिकल स्टोर, महावीर चौक पर अपनी पिस्टल से सिर में गोली मार लेने की घटना कारित की गयी है। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घायल को उपचार हेतु आनन्द अस्पताल भोपा रोड में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत भी मौके पर पहुंचे थे।


