मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर 16 क्रिकेट टीम के सत्र 2024-25 के लिए जनपद मुज़फ्फर नगर का ट्रायल 14 अप्रैल रविवार को सुबह 8 बजे से होगा। जबकि अंडर 19 का ट्रायल पूर्वत शनिवार 14 अप्रैल को ही होगा।
मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक
मनोज पुंडीर के अनुसार अल्मासपुर स्तिथ मैग स्पोर्ट्स अकादमी में होने वाले ट्रायल में पहले से पंजीकृत 42 खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे सभी को ईमेल के माध्यम से सूचना दे दी गई है।सभी को अपना पंजीकरण स्लिप साथ लाने को कहा गया है।ट्रायल के पश्चात अगले सप्ताह से ही लीग मैचों के आयोजन का निर्णय लिया गया है।जिससे जनपद की टीम का चयन होगा।
Author: Taja Report
Post Views: 11


