सहारनपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद की बात करने वालों को ललकारते हुए कहा कि जब दंगे हो रहे थे तब एक थे। अब कोई नया संकट पैदा ना करें। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था, तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे। अब सहारनपुर विकास की नई गाथा गढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करते घूमते थे। छोटी-छोटी बातों पर दंगा होता था। अब दंगा करने वाले खुद ही कहते हैं कि दंगा नहीं करेंगे। यदि वे दंगा करते तो उन्हें पकड़ कर उल्टा लटका कर मिर्ची का छोंका लगा देते हैं।
गंगोह में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए 140 करोड़ का भारत ही मोदी का परिवार है। उन्होंने कहा कि कुछ लाेग जाति के नाम पर बरगलाएंले लेकिन, जब जाति पर संकट आएगा तो यह सब लोग गायब हो जाएंगे। दंगा भड़काने वाले आज जातियों का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार ने दंगा मुक्त माहौल दिया है। कर्फ्यू मुक्त प्रदेश दिया है। दंगा कराने वालों की गर्मी को शांत करने का काम किया है।
कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त करके आतंकवाद को खत्म करने का काम पीएम मोदी ने किया है। विपक्षी दंगा, कर्फ्यू किसानों की आत्महत्या नहीं रोक सकते हैं। इनको सिर पर ढोकर आप क्यूं देश के लिए बोझा ढोहना चाहते हैं।

