Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भाजपा समर्थकों ने नई मंडी में कार रोककर दंपती से मारपीट कर 15 हजार रुपये छीने


मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में कार सवार दंपति से बीजेपी के कार्यकता द्वारा हाथापाई की गई। कार के डैशबोर्ड से 15 हजार रुपये निकालने का भी आरोप लगाया गया है। पारस एन्क्लेव निवासी दीपक शर्मा अपनी पत्नी के साथ वकील रोड से जा रहे थे। तभी उन्हें गाली गलौच करते हुए भारतीय जनता पार्टी समर्थकों ने कार से उतार लिया। उनकी पत्नी के विरोध करने पर उनके साथ भी हाथापाई करते हुए 14700 रुपये और गाडी की चाभी छीन ली। नई मंडी क्षेत्र में यह हरकत करने वाले युवक CCTV कैमरे में कैद हो गये। घटना के बाद दंपति परिवार ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को दी लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नई मंडी प्रभारी बबलू ने पीड़ित परिवार की शिकायत सुन कार्रवाई कर आश्वासन दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *