मुजफ्फरनगर ।भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप जनपद, मुजफ्फरनगर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतदान को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण संपन्न कराने हेतु एस.डी .पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर में पीठासीन अधिकारियो, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, समस्त पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक/ मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतदान को जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने आज प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, समस्त पोलिंग पार्टी को एस.डी.पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें प्रथम पाली में पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, समस्त पोलिंग पार्टी के कुल 1496 एवं द्वितीय पाली में कुल 1496 को प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में चुनाव प्रक्रिया के संबंधी सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियो ने मास्टर ट्रेनर के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने चुनाव संबधी महत्वपूर्ण जानकारिया दी। उन्होने प्रशिक्षण कक्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारियो को निर्वाचन कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियो की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में गहन अध्ययन कर लें और मतदान के दौरान समस्त प्रक्रिया आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो ।
इस अवसर पर मतदान पार्टी के समस्त कार्मिको ने पोस्टल बैलेट/ई0डी0सी0 के माध्यम से प्रशिक्षण स्थल पर बने 07 फैसीलिटेशन सैंटर बुढाना, चरथावल, मुजफ्फरनगर, खतौली, पुरकाजी,मीरापुर के साथ अन्य जनपदो के मतदान पार्टियो के कार्मिको ने एस0डी0 पब्लिक स्कूल भोपा रोड में मतदान भी किया।
प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गजेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

