मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में राजपूत समाज की भाजपा से नाराजगी तथा कुछ मुद्दों को लेकर चल रहे टकराव के हालत के बीच आज राजपूत समाज के तमाम नेताओं को भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतार दिया। सरधना की चौबीसी में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सभा करने पहुंचे वहीं सहारनपुर की बेहट रोड पर आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित किया। दोनों नेताओं के भाषणों में यह बात कर झलकी की राजपूत समाज की नाराजगी को दूर करने के लिए इन सभाओं का आयोजन किया गया है। दो पंचायतों ने भाजपा की बेचैनी बढा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां राजपूत समाज की चेतना को ललकारते हुए कहा कि राजपूत समाज में हमेशा राष्ट्रवाद का साथ दिया है। उन्होंने ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहा जो उन्हें बरगलाने का काम कर रहे हैं। दूसरी ओर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजपूत समाज में जो नाराजगी है उसको दूर कर लिया जाएगा।
खास बात क्या है कि मेरठ के सरधना क्षेत्र में आयोजित सभा में राजपूत समाज के बड़े नेता पूर्व विधायक संगीत सोम मौजूद तो रहे उन्होंने बहुत अधिक बोलने से अपने आप को बचाए रखना और यह सिर्फ दो शब्द बोलकर चुप हो गए। हालांकि इस मौके पर कुछ लोग यह कहते सुने गये कि राजपूत समाज को बरगलाकर कुछ नेताओं ने भाजपा के खिलाफ उन्हें खड़ा करने की कोशिश की जबकि ऐसा नहीं है। इससे लगा कि राजपूत समाज में भी नेताओं के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। बहरहाल भाजपा ने अपने तरकस के बड़े तीर चल दिए हैं।

