Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिनकी गर्मी ठंडी कर दी उन्हें फिर गर्म मत होने देना : योगी आदित्यनाथ


सरधना । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिनकी गर्मी हम ठंडी कर चुके हैं उन्हें फिर गर्म मत होने देना। भाजपा के खिलाफ राजपूत समाज की पंचायतों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी के साथ मतभेद हो सकता है लेकिन राष्ट्र के साथ हम खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं।
मेरठ के रार्धना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों को गिनाने के साथ राजपूत समाज का आह्वान किया कि महाराणा प्रताप की बात होती है तो भारत के स्वाभिमान की बात होती है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कर्फ्यू में बेटियों की इज्जत नीलाम करने का अवसर दिया था, उनको पनपने का मौका नहीं दीजिए। वे लोग आएंगे बरगलाएंगे । देश और राष्ट्र धर्म से बढ़कर कोई नहीं होता है। ये वीरों की धरती है। वीर कायरता नहीं दिखाते हैं। मैं सरधना चौबीसी में इसलिए आया हूं कि वे लोग गुमराह करने आयेंगे, उनके बहकावे में नहीं आना है। योगी ने कहा कि जिनके सड़क पर निकलने से कर्फ्यू लग जाता था उन्हें कानून का मतलब हमने बता दिया है। जिनकी गर्मी हम शांत कर चुके हैं उन्हें फिर गर्म मत होने देना । सीएम योगी ने जय श्री राम के साथ संबोधन समाप्त किया। इससे पहले पूर्व विधायक संगीत सोम ने दो लाइन के भाषण में कहा कि जो मुख्यमंत्री आदेश देंगे उसका पालन किया जाएगा। डॉ संजीव बालियान ने खेल विश्वविद्यालय को इलाके के लिए बड़ी देन बताया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *