मुजफ्फरनगर । रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के रोड शो में सड़क जाम करने और अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के चुनाव एजेंट अरविंद राज शर्मा के खिलाफ एफएसटी मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि इसमें बालियान और जयंत चौधरी को आरोपी नहीं बनाया गया है। निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में प्रत्याशी के चुनाव एजेंट के साथ अन्य अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया है।
Author: Taja Report
Views: 23


