मुजफ्फरनगर । शहर में दो स्थानों पर कुट्टू का आटा खाने से परिवार के लोगों की हालत बिगड गई। रात में करीब 12 बजे 3 साल की बच्चे समेत सभी को उल्टियां लगने के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने एक युवक की हालत को गम्भीर बताया और उसे ईवान अस्पताल में रैफर कर दिया। बताया जाता है कि नई मंडी इलाके के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी जितेंद्र की बड़ी बेटी साक्षी मोहल्ला गांधीनगर में स्थित एक परचून की दुकान से कुट्टू का आटा खरीद कर लेकर आई थी। पूरे परिवार ने व्रत खोलने के लिए कुटटू सेवन किया। इसके बाद रात्रि करीब 12 बजे रविन्द्र कुमार, उनकी पत्नी बेबी, और उनकी 3 साल की लड़की अनाया उर्फ लड्डू की हालत बिगड़ती गई और लगातार कई बार उल्टियां हुई। बीमार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने रविन्द्र कुमार की हालत को गंभीर बताते हुए ईवान अस्पताल में रेफर कर दिया।
दूसरी ओर रामपुरी निवासी दो सगी बहनों की भी कुट्टू खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। दोनों बहने सपना और वर्षा ने बताया कि आनंदपुरी में स्थित गली की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। इसके सेवन के बाद उन्हें उलटी की शिकायत हुई।


