मुजफ्फरनगर । गांधी कॉलोनी के मां वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के प्रथम नवरात्रि पर दर्शन करने पहुंचे विधायक पंकज मलिक ने परिवार के साथ माता रानी के दर्शन किए और अपने पिता समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक की विजय का आशीर्वाद मांगा। बिजनौर लोकसभा से भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी चन्दन चौहान ने भी दर्शन किए और विजय की मां से कामना की।
आज नवरात्र के प्रथम दिन गांधी कॉलोनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने आकर साधारण भक्तों की तरह माता का आशीर्वाद लिया और माता के भजनों को श्रवण करते हुए मां की समक्ष भक्ति पूर्ण नृत्य भी किया इस अवसर पर सुभाष अरोरा दिलीप मालिक दिनेश पुंडीर प्रिंस अनेजा राकेश सहगल विपिन फुटेला राकेश सिक्का हरीश चड्ढा सुंदर दास विवेक चुघ सभासद अमित पटपटिया पूर्व सभासद पवन अरोरा विकास आहूजा आदि उपस्थित रहे।

