Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, भारत में कब होगी ईद

नई दिल्ली। सोमवार को सऊदी अरब में शव्वाल का चांद नहीं दिखा है। ऐसे में ईद अगले दिन यानी 09 अप्रैल मंगलवार को मनाई जाएगी। भारत में ईद 10 या 11 अप्रैल को होगी, इसका फैसला चांद के दीदार पर होगा। इस बार रमजान पूरे तीस दिन का होगा।
भारत में अगर 9 अप्रैल की शाम को शव्वाल का चांद दिखता है तो ईद अगले दिन यानी 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। अगर 9 अप्रैल को चांद नहीं दिखता है तो 10 अप्रैल को भारत समेत लगभग सभी दक्षिण एशियाई देशों में मुसलमान रोजा रखेंगे। इसके बाद 10 अप्रैल की शाम को अगर चांद दिख जाता है तो भारत में 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। 10 अप्रैल को ईद न सिर्फ सऊदी अरब बल्कि संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में भी मनाई जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *