हरिद्वार । सोमवती अमावस्या पर आज लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके चलते जाम के हालात रहे।
सोमवार को सुबह से हरिद्वार में गंगा में स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। हरकी पैड़ी के ब्रह्म कुंड से लेकर गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान करते नजर आए। इस बार सोमवती अमावस्या का स्नान बहुत ही दुलर्भ संयोग होने के कारण भारी भीड़ सभी घाटों पर पहुंची।
Author: Taja Report
Views: 23

