Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कार में लिफ्ट देकर महिला के साथ गैंग रेप

मेरठ । जनपद में एक महिला को लिफ्ट देकर चलती कार में गैंगरेप और जंगल में फेंककर भागने की शिकायत एसएसपी से की गई है। पीड़िता सरधना थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि वह तीन दिन पहले खरीदारी करने के लिए बाजार जा रही थी। जब वह टेंपो के इंतजार में सड़क पर खड़ी थी तो गांव का ही एक युवक अपने दो साथियों के साथ वहां से गुजर रहा था। उसने महिला को लिफ्ट देकर बाजार छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसे जेवरी के जंगलों में ले जाकर कार के अंदर गैंगरेप किया। महिला ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पीड़ित महिला को चलती कार से खिर्वा रोड पर एक स्कूल के पास फेंककर फरार हो गए। आज महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *