मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने सत्ता पक्ष के लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं भी पुराना एल एल बी हूं। कानून से सबकी खबर लूंगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने मुझे अंगूर खिला दिया तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शहर के कुछ उद्योगपतियों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पैसा बांटने में लगे हुए हैं और जिले में तैनात कुछ थानेदारों पर चुनाव में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद ऐसे थानेदारों को तैनात किया गया है जो पिछले दो चुनावों में भी यहां तैनात रहे हैं। आयोग के प्रेक्षकों को इस पर ध्यान देना चाहिए। निष्पक्ष चुनाव कराना उनकी जिम्मेदारी है।
Author: Taja Report
Views: 21


