Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भाजपा रालोद गठबंधन से भाकियू की नाराजगी दूर नहीं

मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन और टिकैत परिवार भले अराजनीतिक हों लेकिन राजनीति में उसकी दखल हमेशा रही है। चुनावी खामोशी के बीच बागपत के दाहा में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का बयान बताता है कि भाजपा रालोद गठबंधन से उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई है। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि अब मुसलमान कभी रालोद पर भरोसा नहीं कर सकेगा। नरेश टिकैत ने कहा कि गठबंधन से क्षेत्र के लोगों में मलाल है। मुस्लिमों ने रालोद पर जो विश्वास जताया था, वह अब खत्म हो गया है। इसका उसे नुकसान उठाना पड़ेगा।
पिछले दो लोकसभा चुनाव में टिकैत परिवार का रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर रहा है यह सर्वविदित है, लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव में रालोद प्रत्याशियों को सिंबल का प्रदर्शन भाकियू मुख्यालय में ही हुआ था और शामली एवं मुजफ्फरनगर जनपद की अधिकांश विधानसभा सीटों पर गठबंधन प्रत्याशियों की जीत में भारतीय किसान यूनियन और टिकैत परिवार की भूमिका निश्चित रूप से रही थी। हालांकि अब रालोद प्रमुख अब भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन में जा चुके हैं और इस बार भाकियू प्रवक्ता लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रति कड़ा रुख अपनाएं हुए हैं उससे निश्चित रूप से मैसेज जा रहा है की टिकैत परिवार के समर्थक इस बार भारतीय जनता पार्टी और रालोद गठबंधन से दूरी ही बनाए रखेंगे। हालांकि भारतीय किसान यूनियन ने अपने कार्यकर्ताओं से राजनीतिक मंच और घोड़ा गाडी से दूर रहने को कहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *