Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भाजपा को हराने वालों के साथ जाएगा राजपूत समाज : नानौता महापंचायत में ऐलान


नानौता। यहां आयोजित क्षत्रिय महाकुंभ में वक्ताओं के तीखे तेवर दिखे। इसमें निर्णय लिया गया कि जो भाजपा को हराएगा क्षत्रिय समाज उसे ही वोट करेगा। महाकुंभ में तमाम वक्ताओं ने भाजपा पर टिकट में अनदेखी करने का आरोप लगाया। विगत चुनावों में भी भाजपा के नेताओं की राजपूत विरोधी मानसिकता पर तंज कसे गये। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ की गई। वहीं किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि राजपूत समाज इस बार भाजपा को सबक सिखाएगा। कपसाढ के बाद आज की पंचायत में उमड़ी भीड़ ने प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी।
क्षत्रिय महाकुंभ में शामिल होने के लिए सरधना से ठाकुर चौबीसी के ग्रामीण बसों में सवार होकर पहुंचे। भाजपा के विरोध में राजपूत समाज के लोग लगातार पंचायत कर रहे हैं। वहीं आगामी 16 अप्रैल को सरधना विधानसभा के गांव खेड़ा में भी क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। आज आयोजित क्षत्रिय महाकुंभ में भारी भीड़ जुटी।कैराना से बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा सहित कई प्रदेशों के लोग इसमें पहुंचे। समाज के लोगों को एक विशेष वर्ग द्वारा पिछले चुनाव में हराए जाने और इस बार टिकट नहीं मिलने पर भाजपा द्वारा देश मे 80 टिकट काटे जाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया गया।सरधना से ठाकुर चौबीसी के ग्रामीण बसों में सवार होकर नानौता पहुंचे। आगामी 16 अप्रैल को सरधना विधानसभा के गांव खेड़ा में भी क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन ऐलान किया गया। इस आयोजन में समाज के बड़े नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *