गाजीपुर । मुख्तार अंसारी की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहां से वे कालीबाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे और मुख्तार की कब्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव के आगमन की सूचना मिलते ही अफजाल के आवास के बाहर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि भीड़ के साथ ही मीडियाकर्मियों को भी अंदर जाने से रोक दिया गया है। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम और एसपी के साथ ही पुलिस की भारी टीम व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। अखिलेश यादव के जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
Author: Taja Report
Post Views: 10

