नई दिल्ली। दिल्ली से चोरी की गई भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की हरियाणा नंबर की फॉरच्यूनर कार वाराणसी यूपी से बरामद की गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार रविदास मार्ग, अरोड़ा प्रॉपर्टी के सामने, गोविंदपुरी इलाके से 18 व 19 की रात चोरी हुई थी। उनका चालक जोगिंदर सिंह कार को अपने घर ले गया था। विशेष टीम ने 15 दिन में कार को बरामद कर लिया। सांसद के स्टीकर वाली कार को चोर 15 दिनों में कार को नौ शहरों में घुमाते रहे। कार चोरी के आरोप में पुलिस ने बड़कल के शाहिद और शिवांश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाहिद ने फरीदाबाद में पत्नी व बच्चों को बैठा लिया। बड़कल में कार की नंबर प्लेट बदल ली गई। आरोपियों को पता लग गया था कि ये भाजपा अध्यक्ष की कार है।
Author: Taja Report
Post Views: 10

