मुजफ्फरनगर । श्री शनिधाम मंदिर चरथावल मोड़ के 22 वे स्थापना दिवस के अवसर पर श्री शनिधाम मंदिर पर भगवान श्री शनिदेव का 31 मुख्य यजमानों द्वारा पंचामंत्र अभिषेक किया गया भगवान शनिदेव को दूध दही,घी,बुरे,नील से संपूर्ण स्नान कराया गया। पंचामृत अभिषेक के उपरांत भगवान शनिदेव की महाआरती की गई, और आरती के बाद भगवान श्रीशानिदेव को 56 भोग लगाया गया और मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद गृहण किया गया। भगवान श्रीशानिदेव का आशीर्वाद लिया। मुख्यपुजन कार्य पंडित केशवानंद पंत और पंडित संतोष मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, कोषायाध्यक्ष नरेंद्र पंवार,महासचिव मुकेश चौहान,उपाध्यक्ष शरद कपूर उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 16


