Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आशा के आशिक हुए चिकित्साधीक्षक: फोन पर बोले: आई लव यू

मैनपुरी। चिकित्सा अधीक्षक एक आशा के आशिक हो गए। शनिवार को सोशल मीडिया पर आॅडियो वायरल हो गया। इसमें चिकित्साधीक्षक एक आशा को आईलवयू कहते हुए रेस्टोरेंट में मिलने को कह रहे हैं। शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल आॅडियो में एक व्यक्ति महिला से एक रेस्टोरेंट में मिलने की बात कहने के बाद ‘आई लव यू’ कहता है। यह बातचीत चिकित्साधीक्षक और आशा कार्यकर्ता के बीच बताई जा रही है। पीड़िता ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। आॅडियो में चिकित्साधीक्षक आशा कार्यकर्ता से कह रहा है कि आप तो हमेशा मेरे साथ रहती हैं। इस पर महिला कहती है कि मुझे लालीपॉप मत खिलाओ। इस पर चिकित्साधीक्षक एक रेस्टोरेंट का नाम लेते हुए कहता है कि किसी दिन वहां मिलेंगे। इस दौरान वह महिला से आई लव यू कहता है। बदले में महिला से भी जवाब मिलता है। लेकिन, महिला परिवार में होने की बात कहकर चुप हो जाती है। आॅडियो वायरल होने के बाद पीड़ित आशा कार्यकर्ता शनिवार को कलेर्क्ट्रेट पहुंची और अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आॅडियो 20 दिन पुराना है। उसने 21 मार्च को अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीएमओ ने जांच कमैटी बनाते हुए तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *