मुज़फ़्फ़रनगर। बुढ़ाना विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उपस्थित असीम अरुण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरा।
इस अवसर पर देवव्रत त्यागी पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक सुभाष वाल्मीकि पवन तरार जितेंद्र त्यागी परमेश सैनी सुधीर खटीक आदि नेता गण, सभी मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संचालक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विनीत कात्यान ने किया। बुढ़ाना आगमन पर राज्य मंत्री असीम अरुण का भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी पवन अरोड़ा सभासद अमित पटपटिया एवम अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष अभिजीत सिंह गंभीर ने स्वागत किया।
Author: Taja Report
Post Views: 14

