Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर 8 अप्रैल को होगा भव्य श्री श्याम अखाड़ा एवं फाल्ग्न महोत्सव का आयोजन

मुजफ्फरनगर । श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति (रजि०) द्वारा भव्य श्री खाटू श्याम जी के भव्य अखाड़े का आयोजन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष विशाल गोयल द्वारा बताया गया है कि 08 अप्रैल 2024, दिन सोमवार को होने वाले श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भव्य कार्यक्रम ‘श्री श्याम अखाड़ा एवं फाल्ग्न महोत्सव की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। विशाल गोयल जी ने बताया कि बाबा का गुणगान श्री विजय जी महाराज (पंजाब) एवं अभिषेक नामा (जयपुर) द्वारा किया जायेगा। श्री सुरेश गुप्ता जी (पहाड़गंज) वालों का विशेष सानिध्य एवं आर्शीवाद प्राप्त होगा। समिति के सचिव कमल सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्रीरामलीला भवन, नई मण्डी, निकट कोतवाली, मुजफ्फरनगर में होगा और बाबा का भव्य दरबार लगाया जायेगा। यह कार्यक्रम श्याम रस के यू-ट्यूब चैनल व खाटू श्याम समिति के फेसबुक पेज पर भी लाईव होगा।

समिति के कोषागध्यक्ष पुनीत गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वयं श्याम प्रभु (खाटू वाले) स्वयं रहेगें और श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार, छप्पन भोग वा श्रृंगार कलकत्ता के फूलों द्वारा किया जायेगा, जो कि अद्वितीय एवं दर्शनीय होगा। श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति (रजि०) आप मीडिया के माध्यम से सभी धर्मप्रेमियों से विनम्र निवेदन करती है कि आप समय से पहुँचकर भगवान श्री खाटू श्याम जी का

आर्शीवाद प्राप्त कर धर्मलाभ उठाये।

इस बैठक में समिति के सदस्य व पदाधिकारी विशाल गोयल, कमल सिघल, पुनीत गोयल, विपिन गुप्ता, विकास गोयल लीडर पम्प , पूर्व मंत्री महेश बंसल, अनुज गोयल, हिमांशु गोयल, मयक शर्मा, पुनीत गुप्ता, राहुल शर्मा, शुभम सिंघल, अभिनव गोयल, हर्षित सिंघल, रवि सिंघल, शुभम वर्मा, अमन गुप्ता, ईशान गर्ग, रोहित सिंघल, तुषार गुप्ता, आशीष गोयल, कुणाल भारद्वाज, रजत गोयल, तुषार मंगल, अमित रावत, केशव जैन, श्याम गुप्ता, तुषार वत्स, ध्रुव जैन, मोहित गोयल, सचिन माहेश्वरी, उमंग वशिष्ठ, दिव्यांश गर्ग, मयंक रावत, शिवम शर्मा, विनीत अग्रवाल, सौख बंसल, हर्षित तायल, दीपांशु शर्मा, नीरज धीमान, सोनू गर्ग, वंशित बंसल आदि काफी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *