Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आज मुस्लिम लीग और वामपंथी सोच वाली कांग्रेस बची है : मोदी

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब जो कांग्रेस बची है। कांग्रेस के घोषणा पत्र से साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस, आज के भारत की आशाओं-आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है। मोदी ने कहा कि महागठबंधन शक्ति के खिलाफ है, क्या शक्ति कभी खत्म हो सकती है। मैं देश को झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के वोट की ताकत है। देश के कोने से एक आवाज आ रही है। फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार चार सौ पार।
पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई जारी रहेगी। लूटने वालों को हिसाब देना होगा। देश का विकास यह मोदी की गारंटी है। मैंआपके बेटे का भविष्य बचाने को विपक्ष की गालियां खा रहा हूं। सपा कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है, उन दो लड़कों की फिल्म को इन लोगों ने इस बार फिर से रिलीज किया है। मुझे समझ नहीं आता कि काठ की इस हांडी को वे कितनी बार चढ़ाएंगे। हालात यह है कि सपा को हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति तो और भी विचित्र है, कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, वहां भी उसे उम्मीदवार उतारने की हिम्मत ही नहीं हो रही है। पूरा विपक्षी गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है। इसलिए देश आज उनकी एक भी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है। अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए मोदी ने कहा कि हमारे पास देश के विकास का स्पष्ट विजन है और भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इस चुनाव में विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है, बल्कि विपक्ष केवल इसलिए चुनाव लड़ रहा है, ताकि भाजपा की सीटें 370 से कम और एनडीए की सीटें 400 से कम की जा सकें। मोदी ने कहा कि दुनिया के कई देशों में यूरिया का एक बोरा 3,000 रुपये में मिलता है। हमारे यहां किसानों को यूरिया का ये बोरा 300 रुपये से भी कम में दिया जा रहा है। हमारी सरकार लगातार अपने किसान भाइयों के लिए काम कर रही है। आज देश में छोटे किसानों की पीएम किसान निधि के जरिये मदद की जा रही है। अकेले यहां सहारनपुर में ही 3 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 860 करोड़ रुपये सीधे भेजे जा चुके हैं। सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि योगी जी हों या मोदी, हम दोनों एक बात बार-बार बोलते हैं कि लोकल फार वोकल से रोजगार बढेगा। पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि हमारा मिशन रहा है। इस वर्ष रामनवमी में हमारे प्रभु राम टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते कमीशन खाने को प्राथमिकता दी जबकि एनडीए, मोदी सरकार मिशन के लिए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *