Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सहारनपुर में पीएम मोदी की रैली में जा रही बस लटके बिजली के तारों में उलझी, बाल बाल बची कार्यकर्ताओं की जान

सहारनपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सम्मिलित होने जाते समय बस में करंट फैल जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस में सवार कार्यकर्ताओं को झटका लगा लेकिन वे बाल बाल बच गये।
हादसा उस समय हुआ जब रैली में जा रही गांव चमारी खेड़ा में सड़क पर नीचे तक लटक रहे विद्युत तार की चपेट में आ गई और उसमें करंट फैल गया। बस में कार्यकर्ताओं को करंट के झटके लगे। लेकिन गनीमत यह रही कि बस में फंसकर विद्युत तार टूट गये और विद्युत सप्लाई बंद हो गई। उनकी जान बाल बाल बच गई। बस में सवार कार्यकर्ता करमचंद, रवि कुमार, कुलदीप, राजबल, रविंद्र आदि का कहना था कि विद्युत तार टूट जाने से बस में आ रहा करंट रुक गया और उनकी जान बच गई। बाद में वे सहारनपुर पहुंच गए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *