कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब दो आरोपियों को पकड़ने पहुंची एनआईए पर हमला किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर एनआईए टीम शनिवार को जांच के लिए पहुंची टीम की कार में तोड़फोड़ की गई। बताया जाता है कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। यह टीम इलाके में हुए विस्फोट की जांच के लिए भूपतिनगर गई थी। जब एनआईए टीम दो लोगों को पकड़कर ले जा रही थी तो ग्रामीणों ने दोनों की रिहाई की मांग करते हुए एनआईए की गाड़ी को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। इसमें दो अधिकारियों को चोटें आई हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 20

