Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरिद्वार के अधिकारियों के साथ डीएम ने चुनावी सुरक्षा पर की चर्चा

मुजफ्फरनगर । आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के विकास भवन स्थित सभागार में हरिद्वार जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन मे आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल‚ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु आज जिलाधिकारी ⁄ जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा विकास भवन स्थित सभागार में हरिद्वार जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अंतर राज्यीय समन्वय बैठक की गयी। बैठक में चुनाव से सम्बन्धित समस्त मुद्दो को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में डीएम द्वारा सीमा पार ले जाये जाने वाली नगदी‚ शराब‚ ड्रगस आदि सहित अन्य अवैध वस्तुओ को जब्त करने के उपायो को लागू करने पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया। बैठक में मौजूद प्रतिभागियो द्वारा चुनावी प्रक्रिया की अखण्डता बनाये रखने के लिए सुरक्षा बलो के अलर्ट रहने पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ⁄ उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह‚ उप जिलाधिकारी सदर परमानन्द झा सहित अन्य सम्बन्धित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *