नई दिल्ली। एमपी एमएलए क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज़ उठा सकें, हमारी बात मनवायें, इसीलिए बनाते होंगे। कोई हेमा मालिनी तो है नहीं, जो चाटने के लिए बनाते हैं?
। हरियाणा के कुरुक्षेत्र की एक जनसभा में कांग्रेस के बड़े नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने फिल्म स्टार तथा सांसद हेमा मालिनी को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी कर डाली है। रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा के जाट समाज से आते हैं। हेमा मालिनी पर की गई रणदीप सिंह सुरजेवाला की अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि हेमा मालिनी ने इस पर ने कहा कि मैं अपने सेवा के काम में लगी हुई हूं। कोई क्या बोल रहा है इस बात से मेरे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उधर मामले को बढ़ता हुआ देखकर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि उनके वीडियो को तोड़कर पर दिखाया जा रहा है उनका इरादा किसी को भी ठेस पहुंचने का नहीं था।
Congress MP Randeep Surjewala makes a vile sexist comment, that is demeaning and derogatory, not just for Hema Malini, who is an accomplished individual, but women in general. He asks, “MLA/MP क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज़ उठा सकें, हमारी बात मनवायें, इसीलिए बनाते होंगे।… pic.twitter.com/JO0UIXSOt1
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 3, 2024

