नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। संजय सिंह ने जेल से बाहर आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे सलाखों के पीछे रखा गया था। मुझे पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे। उन्होंने कहा कि जश्न मनाने का वक्त नहीं है, यह संघर्ष करने का वक्त है, यह जंग करने का वक्त है।
जेल के बाहर संजय सिंह को लेने के लिए उनकी बेटी और उनकी मां भी पहुंचीं। इस दौरान जेल परिसर के बाहर आप नेता और कार्यकर्ताओं का हुजूम भी मौजूद है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उनकी रिहाई का आदेश दिया था। संजय सिंह तिहाड़ से बाहर निकलकर सीधा CM केजरीवाल के आवास जाएंगे, जहां वो सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सांसद संजय सिंह को अदालत ने दो लाख रुपये के जमानत बॉन्ड और इतनी ही राशि की जमानत राशि पर जमानत दे दी। उनकी पत्नी ने जमानत बॉन्ड भरा। संजय सिंह को ईडी ने चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

