शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व शामली के थानाभवन में अनियंत्रित ट्रक लोगों की भीड़ पर चढ़ गया था हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि टैंकर पलटने से हुए हादसे में चारों लोगों की मौत हो हुई है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। कांधला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम बाईपास के पास बाइक सवार युवक को कुचल कर भाग रहा टैंकर कस्बा कांधला में बुढ़ाना तिराहे के निकट असंतुलित होकर पलट गया। टैंकर के नीचे दबने से चिकित्सक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कई जेसीबी व हाइड्रा से टैंकर के नीचे दबे तीनों शव को निकाला, लेकिन टैंकर पूरी तरह सीधा नहीं हो सका। टैंकर में लिक्विड सीमेंट भरा हुआ था।
बुधवार दोपहर को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एलम के निकट लिक्विड सीमेंट से भरा टैंकर खड़ा था। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे टैंकर जैसे ही शामली की तरफ चला तो कुछ दूरी पर एलम बाईपास के निकट बाइक सवार मोनू (30) निवासी एलम को कुचल दिया। मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक टैंकर को वहां से लेकर भाग निकला। करीब चार बजे वह कांधला बस स्टैंड के निकट बुढ़ाना मार्ग तिराहे पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया और घिसटता हुए पांच दुकानों को तोड़ते हुए डाक बंगले की दीवार को तोड़कर घुस गया। टैंकर पलटने से उसके नीचे कई लोग दब गए, जबकि कई चपेट में आकर घायल हो गए।

