नई दिल्ली। ताइवान में आए भूकंप में अब कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है। सुनामी की आशंका का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार सुबह ताइवान में जोरदार भूंकप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.7 बताई गई है। भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और अनेक भवन गिर गए। दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि हुआलीन काउंटी में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
Author: Taja Report
Views: 24


