नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले AAP के 4 नेताओं मुझे , सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चढ्डा को ईडी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। उन्होंने कहा कि मेरे एक करीबी के माध्यम से मुझे ऑफर किया गया है की बीजेपी ज्वाइन कर लो। अगर बीजेपी ज्वाइन नहीं की तो एक महीने के भीतर ईडी गिरफ्तार लेगी। आतिशी ने कहा की हम केजरीवाल के सिपाही और भगत सिंह के चेले हैं, हम डरने वाले नहीं हैं, एक नेता को जेल भेजोगे तो दस दस नेता पैदा हो जाएंगे।
याद रहे कि केजरीवाल ने कोर्ट में अपने बयान में कहा कि शराब घोटाले में शामिल विजय नायर उन्हें नहीं बल्कि आतिशी व सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था। ऐसे में अब ईडी का फंदा इन दोनो नेताओं पर कस सकता है।
Author: Taja Report
Post Views: 25

