लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर वाणिज्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर को दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया है कि एक शिकायत पर विजिलेंस ने राज्य कर के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडेय को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उस पर एक कंपनी को 20 लाख की जीएसटी रिफंड देने के बदले दो लाख रुपए मांगने का आरोप है। संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि ने विजिलेंस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करायी थी। इसके बाद उक्त प्रतिनिधि ने कार्यालय पहुंच कर दो लाख रुपये उक्त डिप्टी कमिश्नर को दिए। तभी विजिलेंस टीम ने रुपये बरामद कर उक्त अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।
Author: Taja Report
Post Views: 11

