Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अवैध खनन व ओवरलोडिंग में चार ट्रक पकड़े, 5.68 लाख जुर्माना लगाया

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस, राजस्व खनन टीम व सम्भागीय अधिकारी द्वारा संयुक्त रुप से की गयी अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए 04 ट्रक/डम्पर बिना रॉयल्टी अवैध खनन तथा ओवरलोड में सीज कर 5,68,700/- रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस, राजस्व खनन टीम व सम्भागीय अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा देर रात को चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी व रेत/बजरपुर से ओवरलोड 04 बडे ट्रक/डम्परों को सीज किया गया। शिकायत मिल रही थी कि चौकी रोहाना क्षेत्र में हाईवे पर बिना रॉयल्टी अवैध खनन के ओवरलोड वाहन चल रहे है। उक्त शिकायत पर थाना कोतवाली नगर पुलिस, खनन विभाग व सम्भागीय अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा चौकी रोहाना क्षेत्र के ग्राम रोहाना कलां में चेकिंग के दौरान 04 ट्रक/डम्पर जिनके पास कोई रॉयल्टी नही थी तथा रेत/बजरपुट से ओवरलोड थे को सीज किया गया एवं जुर्माना लगाया गया।

सीज किये वाहनों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही
1. गाड़ी नं0 PB 13 AW 8980 जुर्माना 53,200/- रूपये
2. गाडी न0 UP 15 GT 8679 ओवरलोडिंग जुर्माना 53,200/- रुपये
3. गाड़ी नं0 UK 14 CA 3686 ओवरलोडिंग जुर्माना- 54,700/- रूपये
4. गाड़ी नं0 UP 15 GT 9134 जुर्माना 61,000/- रूपये

इसी क्रम में थाना भोपा पुलिस एवं राजस्व खनन टीम व सम्भागीय अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए 03 ट्रक/डम्परों को बिना रॉयल्टी अवैध खनन तथा ओवरलोड में सीज किया गया तथा लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *