मुजफ्फरनगर । लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (BSF) का हुआ जनपद मुजफ्फरनगर में आगमन, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल आवंटित किया गया है। आज दिनांक 01.04.2024 जनपद मुजफ्फरनगर को आवंटित केन्द्रीय सशस्त्र बलों की बीएसएफ कम्पनी का जनपद मुजफ्फरनगर में आगमन हो गया है। सशस्त्र पुलिस बल के जनपद में आगमन पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थानाक्षेत्र खतौली के गोल्डन हार्ट एकेडमी में गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर को आवंटित केन्द्रीय सुरक्षा बलों के ठहरने के लिये विभिन्न स्कूल/कॉलेजों का चयन किया गया है, जिनमें सभी मूल-भूत सुविधाओं जैसे बिजली, शुद्ध पेयजल, भोजन, शौचालय, स्नानगृह आदि की उचित व्यवस्था की गयी है जिससे सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा इस दौरान गोल्डन हार्ट एकेडमी में की गयी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया गया।


