मुजफ्फरनगर । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पर खोये/गुम हुए 10 स्मार्ट मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 2,50,000) को उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। खोये हुए माबाईल फोन का पाकर मोबाईल स्वामीयों के चेहरे पर “मुस्कान” छा गई।
जनपद मुजफ्फरनगर में खोये/गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 01.04.2024 थाना शाहपुर पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम / खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु Launch CEIR ( Central Equipment Identity Register) Portal की सहायता से थाना शाहपुर पर CCTNS कार्यालय में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड – ए तथा आरक्षी द्वारा उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर गुम / खोये हुए मोबाइल में प्रयोग किये गये सिम नम्बरो का विवरण व उसकी लोकेशन के आधार पर कुल 10 स्मार्ट फोन को बरामद किया गया । जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2,50,000/- है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थाना शाहपुर पर आम-जनता को उनके खोये/गुम हुए 10 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर आयी मुस्कान। मोबाईल स्वामीयों द्वारा थाना शाहपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है


