मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मेरठ प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष अमरीश गोयल के आवास पर उत्तराखंड से स्काउट एण्ड गाइड के कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद वरिष्ठ प्रचारक एवं संरक्षक जय भारत मंच, श्री गिरीश जुयाल अपनी पत्नि प्रार्थना व श्याम दत्त कौशिक उर्फ टीलू पंडित के साथ पहुंचे। अमरीश गोयल व रीना गोयल ने पटका पहना कर सभी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गिरीश जुयाल ने बताया कि वह देश भर में एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस के अलावा स्काउट एण्ड गाइड के मेंबरों द्वारा देश भर में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। उन्होनें बताया कि आगामी जून तक देश भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। वहीं उन्होनें एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस के अलावा स्काउट एण्ड गाइड से जुडने के फायदे भी बताये। उन्होने बताया कि इनसे जुडने के बाद किसी भी सरकारी नौकरी या गैर सरकारी नौकरी करने के लिए आसानी रहती हैं, क्योकि आधी से ज्यादा ट्रेनिंग तो कैंपों के माध्यम से पूरी हो जाती हैं। उन्होने बताया कि उपर्युक्त सभी चारों में से किसी भी एक संस्था का हिस्सा बनने के बाद मेंबर सक्षम हो जाता हैं और वह दूसरों को भी सही रास्तों पर चलने के लिए जागरूक करता हैं। उत्तराखंड में शांति कुंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप सेे गिरीश जुयाल, एच.एस. सिंह हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, श्याम दत्त कौशिक उर्फ टीलू पंडित उत्तर प्रदेश जय पर्यवेक्षक व संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश, अमरीश गोयल प्रांत उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (मेरठ प्रांत) , जम्मू से श्रीमति विनीता शर्मा, श्रीमति राज लक्ष्मी, श्रीमति प्रार्थना एवं रीना गोयल आदि मौजूद रहें।


