नई दिल्ली। दिल्ली के आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कोर्ट के रिमांड की अवधि समाप्त होने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को केजरीवाल को राउज एवेन्यू की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया। अदालत ने 28 मार्च को केजरीवाल की चार दिन की रिमांड बढ़ा दी थी। अब पंद्रह दिन के लिए उनकी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान उनकी पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे। गत 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी और एक अप्रैल तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। आज ईडी के वकील
एएसजी राजू ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे है। राजू ने कहा केजरीवाल सवालों के सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं।

