Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अभी ट्रेलर देखा है विकास आगे देखने को मिलेगा: मोदी

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दस साल में आपने विकास का ट्रेलर देखा है। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कहते हुए इंडी गठबंधन के नेताओं पर देश को कमजोर करने व तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
मोदी ने राम राम कहते हुए चौधरी चरण सिंह और बाबा औघड़ नाथ को याद किया।


मोदी ने कहा कि इस बार अवध में रामलला ने भी खूब होली खेली। उन्होंने कहा कि कि हमारा अगले पांच साल का रोड मैप तैयार है। यह चुनाव देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर, तीन तलाक, महिलाओं को आरक्षण और जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटना लोगों को असंभव लगता था। यह हमने करके दिखाया। मोदी हर गरीब का दुख भलीभांति समझता है। गरीबों के लिए आयुष्मान योजना और अस्सी करोड़ लोगों को राशन दिया। जिसको किसी ने नहीं पूछा उसे मोदी ने पूजा। उन्होंने गरीबों को आवास, शौचालय और बिजली कनेक्शन की चर्चा करते हुए कहा कि गरीबों व महिलाओं के लिए काम किया। आने वाले पांच साल नारी शक्ति के हैं। महिलाओं को रोजगार विभिन्न तरीकों से दिलाया गया। ये मोदी का सपना और मोदी की गारंटी है जो तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का काम करेगा। महिलाएं जल्द ड्रोन पायलट बनकर खेतों में काम करती नजर आएंगी। गरीब का पैसा कोई ना हडप पाए इसके लिए हमने दस करोड़ फर्जी लाभार्थी हटाकर पौने तीन लाख रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से कुछ लोग परेशान हैं। लडाई दो खेमों की है एक जो भ्रष्टाचार हटाना चाहते हैं और जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने इंडी गठबंधन भी बनाया लेकिन भारत मेरा परिवार है और बड़े बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं। सुप्रीमकोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मोदी ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने जयंत चौधरी का अपमान किया। हमारी सरकार में किसान की आय बढ़ाने के लिए तमाम काम किए। मोदी ने अबकी बार चार सौ पार के नारे के साथ अरुण गोविल, डॉ संजीव बालियान, प्रदीप चौधरी, राजकुमार सांगवान और चंदन चौहान को विजयी बनाने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं से कहा कि घर घर जाकर सबको मोदी का प्रणाम कहें। लोगों ने मोदी मोदी के नारों से उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को कांवड़ और कर्फ्यू में एक को चुनना है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी जानते हैं कि चौधरी चरणसिंह का क्या योगदान रहा वह समझते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ चौधरी साहब ने आवाज उठाई। स्व चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए जयंत ने कहा कि पीएम मोदी न होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न न मिलता। यह पूरे देश के किसानों का सम्मान है। जयंत ने कहा कि मोदी जी किसानों की समस्याओं के लिए चिंतित हैं। मोदी नहीं होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न जैसा सम्मान नहीं मिलता।
मंच पर मौजूद नेताओं ने मोदी को मेरठ बल्ला, किसान का हल और लकड़ी से बना राम मंदिर देकर स्वागत किया। इसके बाद अनुप्रिया पटेल के साथ महिला शक्ति ने बड़ी फूलमाला से पीएम का स्वागत किया। इनमें मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप भी मौजूद रहीं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *