मुजफ्फरनगर।खतौली मे गांव मड़करीमपुर मे चुनाव प्रचार के दौरानसंजीव बालियान के काफिले भारी पथराव की खबर,दर्जनभर गाड़ियों मे तोड़फोड़ थाना खतौली पुलिस को ग्राम मढकरीमपुर में कुछ अज्ञात युवकों द्वारा पथराव की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर उच्चाधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि आज दिनांक 30.03.2024 को शाम के समय लोकसभा-03 मुजफ्फरनगर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ0 संजीव बालियान (केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार) अपने चुनाव प्रचार में 08-10 गाड़ियों के साथ ग्राम मढकरीमपुर थानाक्षेत्र खतौली, मुजफ्फरनगर में गए थे तथा गाड़ीयां खड़ी करके ग्राम में जनसभा की जा रही थी । इस दौरान कुछ अज्ञात नवयुवकों द्वारा खड़ी गाड़ियों पर पत्थर मार दिए गए जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं । मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी खतौली, प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली मय पुलिस बल मौजूद हैं । तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।


