मुजफ्फरनगर । लोकसभा चुनाव-2024 के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि क्या कोई प्रत्याशी नाम वापस लेता है या नहीं।
जांच में 27 नामांकन निरस्त होने के बाद केवल 11 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें भाजपा के डॉ संजीव बालियान, सपा के हरेंद्र मलिक, बसपा के दारा सिंह प्रजापति, राष्ट्रवादी जन लोक सेवक पार्टी सत्य की कविता पुंडीर, जय समता पार्टी के नील कुमार, विशाल जनता पार्टी के बीरबल सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमपुरी के अंकुर, कायस्थवाडा के मनुज वर्मा, गऊशाला की रेशू शर्मा, कृष्णापुरी के शशीकांत शमार, सोहजनी तगान के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील त्यागी का नामांकन सही पाया गया था।
Author: Taja Report
Views: 23


