Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री राम कॉलेज के सार्थक आर्य को कराटे में मिला कांस्य पदक

मुजफ्फरनगर । श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र सार्थक आर्य ने नोर्थ ईस्ट जोन अंतरविश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता (पुरूष) वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है।
श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र सार्थक आर्य ने मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुये नोर्थ ईस्ट जोन अंतरविश्वविद्यालय कराटे पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता तथा महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि नोर्थ ईस्ट जोन अंतरविश्वविद्यालय कराटे पुरूष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ में किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 84 विश्वविद्यालयों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें श्रीराम कॉलेज के छात्र सार्थक आर्य ने अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक का खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज, मुजफ्फरनगर चेयरमैन, डा0 एससी कुलश्रेष्ठ, द्वारा छात्र सार्थक आर्य का महाविद्यालय आगमन पर सम्मान किया गया तथा उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज ने छात्र सार्थक आर्य को नोर्थ ईस्ट जोन अंतरविश्वविद्यालय कराटे पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में कांस्य पदक, जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी सफलताओं के नित नये आयामों पर पहुॅच रहे है।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजयी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान, डीन प्रबंधन डा0 सौरभ मित्तल, एचआर पंकज कुमार, डा अशफाक अली, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप देशवाल, अमरदीप, तरूण आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *