बागपत । छपरौली थाना इलाके के तिलवाड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई का मामला लखनऊ तक गूंज रहा है। आरोप है कि रालोद समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। कार्यकर्ताओं ने आरएलडी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरएलडी बीजेपी प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के कार्यक्रम में मारपीट की घटना हुई। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के घर राजकुमार सांगवान को जाने से आरएलडी नेताओं ने रोका तो इसी बात को लेकर हुई कहासुनी हुई। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची है। कार्यकर्ताओं के पिटाई को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में बेहद गुस्सा है।
Author: Taja Report
Post Views: 13

